{"_id":"6c216fed6bdaf05b6d82426d7d94d955","slug":"sanctioned-rs-10-lakh-to-build-khushiram-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशीराम पार्क निर्माण को 10 लाख रुपए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशीराम पार्क निर्माण को 10 लाख रुपए मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने नगर पंचायत कपकोट को खुशीराम पार्क निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की मंजूरी दी है। शासन ने नगर पंचायत के कार्यालय भवन निर्माण के लिए शामा रोड में 10 नाली भूमि, भवन के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 96 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि शासन ने नगर पंचायत में खुशीराम पार्क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह नगर पंचायत क्षेत्र का पहला सौंदर्यीकरण कार्य है। बताया कि राजस्व आयुक्त ने शामा रोड में पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 20 नाली भूमि दे दी है।
विज्ञापन
आयुक्त ने डीएम को स्वीकृत भूमि पंचायत के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर तहसील, एसडीएम द्वारा नाम दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड ने भवन निर्माण के लिए 64.21 लाख रुपए का स्टीमेट शासन को भेजा था। जिसके सापेक्ष शासन ने 96 हजार रुपए की पहली किश्त मंजूर की है। बाकी अनुदान जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पंचायत कार्यालय भवन बनने पर सभी को सुविधा होगी। अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह ने कहा कि धनराशि मिलते ही प्रस्तावित निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
सभासद बलवंत कपकोटी, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक ऐठानी, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पूरन दानू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, जिला मंत्री दयाल ऐठानी, दीपा तिरुवा, गिरीश जोशी, नरेंद्र राम, सरस्वती देवी, हेम चंद्र पांडे, प्रकाश ऐठानी, खष्टी भट्ट, गीता गढ़िया, हेमा कोरंगा, मंजू जोशी, मीना धामी आदि ने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।