{"_id":"5bdf33b3bdec22694e6b7c80","slug":"sample-filled-in-chaukhootia-maasey-and-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":" चौखुटिया, मासी और द्वाराहाट में भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया, मासी और द्वाराहाट में भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में दुकानों का निरीक्षण करते खाद्य अधिकारी व तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मासी, चौखुटिया और द्वाराहाट में छापामारी कर कई दुकानों से खाद्यान्न पदार्थों के सैंपल लिए। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में जैनल के निकट एक ट्रक में रखी सोहन पापड़ी और दो कट्टों में रखे मावे का सैंपल भी लिया गया। अलबत्ता माल के मालिक द्वारा पर्चा दिखाने पर माल छोड़ दिया गया। टीम ने मासी में एक, चौखुटिया में दो और द्वाराहाट में चार दुकानों से मिठाई, तेल आदि के सैंपल लिए।
टीम में अभिहित अधिकारी एएस रावत और तहसीलदार सतीश बर्थवाल सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शीघ्र ही शिविर लगाया जाएगा, जिसमें दुकानदारों को जागरूक करने के साथ ही लाइसेंस से वंचित दुकानदारों के लाइसेंस बनाए जाऐंगे।