फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Same Pay For Same Work

राजस्व कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Same Pay For Same Work
अल्मोड़ा पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जिला शाखा की नई कार्यका - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जिला शाखा की बैठक में वक्ताओं ने राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। उन्होंने राजस्व कर्मियों को भी पुलिस के समान सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस और भूलेख सर्वेक्षण संस्थान पातालदेवी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षकों को 2800 ग्रेड पे दिया जाता है जबकि पुलिस कर्मियों को इससे कहीं अधिक ग्रेड-पे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षकों को भी पुलिस के समान ही ग्रेड-पे दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक पुलिस चौकी में एक एसआई के पास पांच से छह कर्मचारी का स्टाफ रहता है जबकि एक आरएसआई के पास कोई कर्मचारी नहीं रहता है। एक राजस्व निरीक्षक के पास तीन से अधिक क्षेत्रों का कार्यभार रहता है, इससे राजस्व पुलिस व्यवस्था को संभालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में बताया गया कि संघ के सभी तहसील अध्यक्ष तहसील में बैठक कर पुलिस कार्य के संबंध में प्रस्ताव 10 दिन के भीतर जिला कार्यकारिणी को उपलब्ध कराएं। प्रांतीय महासचिव महिपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सह सचिव दीपाल सिंह बोरा, तहसील अध्यक्ष मनोज फर्त्याल, राजस्व निरीक्षक कैलाश बिष्ट, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र थपलियाल, हरिकिशन, चतर सिंह चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत सिंह देवली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन जिला अध्यक्ष, महेंद्र सचिव बने
अल्मोड़ा। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जिला शाखा के चुनाव में कुंदन सिंह कनवाल जिला अध्यक्ष, तनुज जोशी उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह कैड़ा सचिव, सुरेंद्र बिष्ट सह सचिव, कमल आर्या कोषाध्यक्ष, पंकज फर्त्याल संगठन मंत्री, हेम चंद्र पांडे संरक्षक चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed