फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt Sh Shikhal car accident

Almora News: सल्ट में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, चार घायल

Fri, 26 May 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 26 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Salt Sh Shikhal car accident
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के शशिखाल में ब्रेक फेल होने से कार खाई में गिर गई। हादसे में काशीपुर यूएस नगर निवासी कार सवार चार लोग घायल हो गए जिनका सीएचसी देवायल में इलाज किया गया।
विज्ञापन


काशीपुर से सल्ट घूमने आए गढ़वाल सभा कॉलोनी काशीपुर निवासी पृथ्वी पाल सिंह, मंजू देवी, तारा रावत और कौस्तुबानंद रावत बृहस्पतिवार को लौट रहे थे। शशिखाल में मानिला मंदिर के पास अचानक ब्रेक फेल होने से उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर में गिर गई। हादसे में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी देवायल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी को हल्की चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। फिर भी घटना के स्पष्ट कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed