फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt development block encroachment bulldozer protest

Almora News: अतिक्रमण के नाम पर डराना बंद करे सरकार

Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salt development block encroachment bulldozer protest
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के रामनगर-भिकियासैंण सड़क पर बीते दिनों अतिक्रमण के नाम पर भवनों में बुल्डोजर चलाने का व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अतिक्रमण के नाम पर डराना बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


कपराढया, जालीखान, शशीखाल के व्यापारियों ने बुधवार को एसडीएम गौरव पांडे के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि यहां के लोगों ने पुश्तैनी जमीन पर भवन और व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए हैं। इन दुकानों से वे रोजगार चला रहे हैं। किसी तरह उन्होंने अपने जीवन भर की जमा पूंजी खर्च कर भवन बनाए हैं। अब अतिक्रमण के नाम पर उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि सड़क के लिए भी उनके पूर्वजों ने जमीन दान में दी है। यदि बाजारों से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है तो बाईपास और ओवरब्रिज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के मानकों में बदलाव की मांग की। चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण के नाम पर उनके मकान तोड़े गए तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नारायण सिंह रावत, सोबन सिंह बोरा, पुष्कर सिंह, चंदन राम, बालम सिंह, घनानंद शर्मा, संदीप कुमार, विजय कुमार, सूरज भानू, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed