अल्मोड़ा। पूर्वी पोखरखाली स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर के 26 वें वार्षिकोत्सव के तहत नगर में साईं बाबा की पालकी यात्रा निकली। यात्रा में शामिल लोग भजन गाते और साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह पालकी पर पुष्प और अक्षत चढ़ाए।
शुक्रवार को साईं बाबा मंदिर से निकली पालकी यात्रा एलआरसाह रोड, माल रोड, चौघानपाटा, पलटन बाजार स्थित सिद्धनौला, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, लाला बाजार होते हुए पुन साईं मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में शामिल लोग साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोग भजन भी गा रहे थे। पांच फरवरी को वसंत पंचमी पर साई बाबा मंदिर में सुबह 10 बजे से भंडारा होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। पालकी यात्रा में शिरडी साईं कृपा धाम समिति के सचिव भास्कर साह, हरिकिशन खत्री, गोपाल वैष्णव, महेश बिष्ट, हिमांशु साह, मंजू बोरा, नमिता भाकुनी, सुनील साह आदि थे।