{"_id":"619e89acb6e9f6467e4a706a","slug":"saheed-samman-yatra-ranikhet-news-hld445575221","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिक सम्मान यात्रा का ताड़ीखेत में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिक सम्मान यात्रा का ताड़ीखेत में हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
ताड़ीखेत में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते विधायक, प्रमुख आदि।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय में शहीद सम्मान यात्रा का स्वागत हुआ। इस मौके पर ताड़ीखेत और भिकियासैंण क्षेत्र के 24 शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। जीजीआईसी की छात्रा शीतल के ए मेरे वतन के लोगों... और सेना के पाइप बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद यात्रा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई।
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने पूर्व सैनिकों को देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को चुनाव के वक्त ही शहीदों की याद आ रही है। वहां पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, सैनिक सहायक कल्याण अधिकारी हीरा सिंह बिष्ट, बीडीओ रवि सैनी, बीईओ श्याम सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह, नरेंद्र रावत, पुष्पा पंत आदि थीं।
अल्मोड़ा में कल होगा शहीद सम्मान कार्यक्रम
अल्मोड़ा। शहीद सम्मान यात्रा के तहत नंदादेवी मंदिर प्रांगण में 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने नवीन कलेक्ट्रेट में बैठक ली। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि हिस्सा लेंगे। वहां पर सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रि.) योगेंद्र कुमार, डीईओ हरीश रौतेला आदि थे।