फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Saheed Samman Yatra

शहीदों के घरों से लाई मिट्टी कलश को नंदादेवी में एकत्रित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Saheed Samman Yatra
अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर में एक शहीद के परिजन को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहीद सैनिक सम्मान यात्रा के तहत पूरे जिले के शहीदों के घरों से लाई गई मिट्टी कलश को यहां नंदादेवी मंदिर प्रांगण में एकत्रित किया गया। सेना की 13 सिख रेजीमेंट के बैंड ने देशभक्ति की मधुर धुन बजाई। इस मौके पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए प्रदेश के शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में प्रदेश सरकार देहरादून में सैन्यधाम बना रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर देवभूमि मां शारदे लोक समिति, बीरशिवा इंटर कालेज, मानस पब्लिक स्कूल, विवेकानंद इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेना की 13 सिख रेजीमेंट के बैंड ने देशभक्ति की मधुर धुन बजाई। वहां पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जीवन वर्मा, मनोज वर्मा, दीपक उप्रेती, विनीत बिष्ट, किशन बिष्ट, दर्शन रावत, एडीएम, एसडीएम, आरटीओ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed