{"_id":"58bc40fb4f1c1b1854e7eaf7","slug":"sah-ch-society-women-singing-debut-holi-skid","type":"story","status":"publish","title_hn":" साह-चौधरी समाज की महिलाओं ने बैठकी होली गायन का आगाज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साह-चौधरी समाज की महिलाओं ने बैठकी होली गायन का आगाज किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
चौधरी-साह समाज की होली में स्वांग रचतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में महिला होली का रंग चढ़ने लग गया है। रविवार को साह-चौधरी समाज की महिलाओं की बैठकी होली में जहां कहां राधे श्याम खेलें होली, भागा रे भागा रे नंद लाला, राधा ने पकड़ा रंग डाला आदि होली गीतों का गायन किया वहीं समाज में पनप रही विकृतियाें और बुराइयों पर स्वांग के जरिए कटाक्ष भी किया।
विज्ञापन
कुंदन लाल प्रेक्षागृह में आयोजित साह और चौधरी समाज की महिलाओं की बैठकी होली में महिलाओं ने मैं तो सुन आई रे होली की भनक, होली अंबा के घर आज.. इसमें उड़त अबीर गुलाल, पहाड़ैकि होली रे, ऐसो चटक रंग डाला, केसर अबीर गुलाल आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। महिलाओं ने इस दौरान चुनाव प्रचार में शराब और मतदाताओं को लुभाने वाले प्रकरणों पर व्यंग करते हुए स्वांग का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा महिलाओं ने ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की स्थिति, पहाड़ की संस्कृति से दूर होते युवा आदि पर भी स्वांग के जरिए कटाक्ष किया। महिला होली गायन में प्रो. इला साह, किरन साह, प्रीति साह, जया साह, रेखा साह, सविता साह, पूजा साह, निर्मला साह, सुमन साह, विद्या साह, अस्मिता साह, अनुजा साह, राधिका साह, रेवती चौधरी, प्रेमा साह, धनी साह आदि कई महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान पिछले वर्ष स्वांग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला जया साह और नीलम साह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्याम लाल साह, संजय साह, दीपक साह, अतुल साह, दीप लाल साह आदि मौजूद थेे। इधर नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला बैठकी होली गायन शुरू हो गया है।
विज्ञापन