फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Safe delivery done in roadside ambulance in critical condition

गंभीर हालत में सड़क किनारे एंबुलेंस में करवाया सुरक्षित प्रसव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Safe delivery done in roadside ambulance in critical condition
धौलछीना में प्रसव के बाद शिशु के साथ स्वास्थ्य कार्मिक। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विपरीत परिस्थिति में एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शिशु के गले में नाल फंस जाने से दिक्कत बढ़ गई थी। लेकिन सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शुक्रवार को दियारी (सगबडा) गांव निवासी नेहा नेगी पत्नी राजू नेगी को प्रसव पीड़ा उठी। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रसव कराने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे की नाल गले में फंसी हुई थी। इससे बच्चे की धड़कन लगातार कम हो रही थी। 108 उपलब्ध नहीं होने पर स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से ही गंभीर हालत में प्रसूता को हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. संजीव और नर्स राधा मेहरा भी ऐंबुलेंस में अल्मोड़ा गए। हायर सेंटर जाते समय धौलछीना से करीब 14 किमी दूर बाड़ेछीना के पास रास्ते पर ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस को सड़क किनारे रोक डॉक्टर ने वहीं प्रसूता का प्रसव करवाया। प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में वापस जज्जा-बच्चा को धौलछीना अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों की तत्परता से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed