{"_id":"5e1081ca8ebc3e87f7369ae6","slug":"rural-children-are-learning-karate-techniques-ranikhet-news-hld3681858167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में ग्रामीण बच्चे सीख रहे हैँ कराटे की गहन तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में ग्रामीण बच्चे सीख रहे हैँ कराटे की गहन तकनीक
विज्ञापन
जैनोली में कराटे के गुर सीखते ग्रामीण बच्चे। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खेल विभाग और स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत यहां 25 बालक और 25 बालिकाओं का कराटे प्रशिक्षण शिविर जारी है। एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी बालक बालिकाओं को नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं।
ज्ञात हो कि पिछले 27 दिसंबर से यहां 50 खिलाड़ियों का 20 दिवसीय विशेष कराटे परीक्षण शिविर शुरू हुआ। 15 जनवरी तक शिविरों का संचालन किया जाएगा।
बता दें कि सभी 50 खिलाड़ियों का चयन दिसंबर में रानीखेत में आयोजित जिला स्तरीय कराटे डू चैंपियनशिप के बाद किया गया था। शिविर के समापन पर खेल विभाग प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रैकसूट वितरित करेगा।
कैंप के आयोजक राष्ट्रीय कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष खेल विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के रानीखेत क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाता है। शिविर में बालक और बालिकाएं कराटे की गहन तकनीकें सीख रहे हैं।