{"_id":"6092ed9b8ebc3ebcc37e1c43","slug":"rupees-for-hospital-almora-news-hld4235166134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के लिए एक करोड़ 68 लाख रुपए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के लिए एक करोड़ 68 लाख रुपए जारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोविड काल में जिला अस्पताल के लिए करीब पौने दो करोड़ की राशि ऑनलाइन अनुमोदित की गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति के संचालन मंडल की बैठक ऑनलाइन हुई। बैठक में 2021-22 के लिए बजट का निर्धारण और व्यय की स्वीकृति दी गई।
जिला अस्पताल के लिए 2021-22 में कुल 1.68 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट को अनुमोदित किया गया। इस बजट से अस्पताल के कार्यालय व्यय, अनुरक्षण, सामग्री संपूर्ति, आहार, औषधि और रसायन, लघु निर्माण आदि विभिन्न मदों पर डीएम ने साल 2020-21 के बजट में कुछ मदों में राशि अवशेष न रहने के कारण उसे दूसरे मद में स्थानांतरण की स्वीकृति भी दी।
बैठक में जिला अस्पताल के संविदा और दैनिक मानदेय पर रखे गए कार्मिकों को एक दिन का विश्राम देने के बाद दैनिक और संविदा अवधि 89 दिनों के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी गई। अस्पताल के विद्युतकार की छह माह की सेवा अवधि को भी बढ़ाया गया।
विज्ञापन
संचालक मंडल ने जैविक और अजैविक कूड़ा के लिए नगरपालिका को प्रतिमाह यूजर चार्जेज भुगतान दिलाने संबंधी प्रस्ताव अनुमोदित किया।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, समिति के सदस्य अशोक कुमार पांडे, सुनील जोशी, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, पीएमएस डॉ. आरसी पंत, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार आदि थे।