फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Runner Vinay Sah ran 73 km in six hours

छह घंटे में 73 किमी दौड़े अंतर्राष्ट्रीय धावक विनय साह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Runner Vinay Sah ran 73 km in six hours
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। फ्रांस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके द्वाराहाट के एथलीट विनय साह ने द्वाराहाट के डीआईसी मैदान में अंतरराष्ट्रीय दौड़ में शामिल होकर छह घंटे में 73 किलोमीटर की दौड़ लगाई।
विज्ञापन

जीपीएस और वीडियो के माध्यम से दौड़ पर नजर रखी गई। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर दौड़ में हिस्सा लिया। वह भी विनय के साथ दौड़ते रहे। पूरे मैदान में लोगों ने विनय का तालियों की गड़गड़ाहट से हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विनय ने पहले घंटे में ही 14 किलोमीटर की दौड़ लगाई। दौड़ में बालिकाओं ने भी प्रतिभाग कर विनय की खूब हौसला अफजाई की। सुबह छह बजे दौड़ की शुरुआत द्वाराहाट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार दास ने विनय को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में शनिवार को भारत के 18 खिलाड़ियों ने देश के अलग-अलग स्थानों में दौड़ लगाई। 30 अगस्त को अन्य देशों में भी सैकड़ों लोग इस दौड़ का हिस्सा बनेंगे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह और एसडीएम आरके पांडेय सहित अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed