{"_id":"5c840c87bdec2213e9290978","slug":"runner-chandan-negi-s-name-recorded-in-limca-book-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":" धावक चंदन नेगी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धावक चंदन नेगी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज
Sun, 10 Mar 2019 12:27 AM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में मैराथन धावक चंदन सिंह बीच में अपने साथियों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखोली निवासी मैराथन धावक चंदन सिंह नेगी का लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। चंदन सिंह ने अपने चार साथियों के साथ 2013 में केदारनाथ में आई भीषण आपदा के प्रभावित परिवारों के आर्थिक सहायता जुटाने को पिछले साल रानीखेत से केदारनाथ तक 300 किमी की मैराथन दौड़ पूरी की और आपदा प्रभावित दियोली वरम की विधवा महिलाओं के लिए 2.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी एकत्रित की थी।
चंदन सिंह नेगी यहां पिलखोली गांव निवासी हीरा सिंह नेगी के पुत्र हैं। वर्तमान में वह गुड़गांव हरियाणा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। चंदन सिंह नेगी ने बताया कि 2014 में उन्हें केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा और वहां हुए नुकसान का पता चला। तभी से वह प्रभावितों के लिए कुछ करना चाहते थे। 2018 में सुलभ इंटरनेशनल एनजीओ से उनका संपर्क हुआ। सुलभ ने दियोली वरम गांव को गोद भी लिया है। आपदा से दियोली में सबसे अधिक नुकसान हुआ। इस गांव के कई पुरुषों ने बाढ़ में अपनी जान गवां दी थी। सुलभ के माध्यम से उन्होंने अपने दिल्ली एनसीआर स्थित चार साथियों राजन कचरू, रविंद्र रावत, विकास कौल और अशोक सुयाल के साथ पिछले साल 20 मई को रानीखेत से केदारनाथ के लिए मैराथन शुरू की। कुल 300 किमी की मैराथन दौड़ उन्होंने पांच दिनों में पूरी की। इसके अलावा लोगों से प्रभावितों के लिए 2.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी एकत्रित की। बता दें कि चंदन सिंह नेगी 2011 से विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन में भाग ले चुके हैं। वह फ्रांस, सिंगापुर, थाइलैंड, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में भी मैराथन में प्रतिभाग कर चुके हैं। 2017 में उन्होंने अपने साथियों के साथ रानीखेत से नैनीताल तक मैराथन पांच घंटे में पूरी की थी।