फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ruckus over death of patient admitted in district hospital

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत पर बवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over death of patient admitted in district hospital
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन और अन्य। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार रात भर्ती मरीज की मौत पर बवाल हो गया। मृतक के तीमारदारों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। दूसरी तरफ प्रभारी पीएमएस डॉ. पीएस टाकुली ने भी तीमारदारों पर उनसे मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तीमारदार और प्रभारी पीएमएस ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर चार नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के तल्ला ओढ़खोला निवासी हेमा देवी (40) पत्नी कृष्ण कुमार का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें 29 अगस्त को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज को सेप्टीसीमिया था। बुधवार शाम अचानक मरीज की तबियत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि कई बार स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया, लेकिन समय पर कोई नहीं पहुंचा। काफी देर बाद पहुंचे डॉक्टरों ने मरीज का कुछ देर उपचार किया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मरीज की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों की ओर से की गई मारपीट में प्रभारी पीएमएस डॉ. पीएस टाकुली की शर्ट के बटन टूट गए और उनके गले में चोटें भी आईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे अजय कुमार ने प्रभारी पीएमएस के खिलाफ उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इधर प्रभारी पीएमएस डॉ. टाकुली ने भी तीमारदारों पर उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने हेमा देवी के पति, बेटे समेत चार नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ डॉक्टर से अभद्रता, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
संगठन ने शीघ्र कार्रवाई की उठाई मांग
अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ अल्मोड़ा ने तीमारदारों पर डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की कड़ी निंदा की। संघ ने डीएम के नाम कोतवाल को ज्ञापन सौंप जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डॉ. सीएस मार्छाल, डॉ. अनिल, डॉ. पीएस टाकुली, डॉ. एचसी आर्या आदि रहे। (संवाद)
---कोट--
रात में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने भी मरीज के तीमारदारों पर मारपीट और अभद्रता करने की तहरीर दी है। तीमारदार पक्ष के चार नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, डॉक्टर से संबंधित जांच स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।

-अरुण कुमार, कोतवाल अल्मोड़ा।
--कोट---
रात में जैसे ही मरीज की तबियत का पता चला मैं आवास से अस्पताल पहुंचा। आवास से आने में कुछ समय लगता है, मरीज को बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई, तीमारदारों ने काफी देर अभद्रता की। मुझ पर हमला भी कर दिया। गले में चोट भी आई है।
-डॉ. पीएस टाकुली, प्रभारी पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
फोटो-(02एएलएम04पी से 07पी तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed