फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ruckus against illicit liquor

अवैध शराब के खिलाफ हल्लाबोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ruckus against illicit liquor
अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन करते तिखून और कंडारवखुवा पट्टी क्षेत्र के गांवों की महिलाएं और लोग। ( - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शीतलाखेत क्षेत्र के गांवों में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने एकता संगठन के बैनर तले मंगलवार को कठपुड़िया तक जोरदार जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। दोपहर में उन्होंने कठपुड़िया में अल्मोड़ा-रानीखेत मार्ग पर आधा घंटा चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस, प्रशासन और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

शीतलाखेत में एकत्र हुए ग्रामीणोें ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वह कफलकोट से तीन किमी पैदल जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए अल्मोड़ा-रानीखेत मार्ग पर कठपुड़िया पहुंचे और मार्ग में सांकेतिक चक्काजाम किया। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि शीतलाखेत से लगे डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग अवैध शराब की बिक्री रोकने में रुचि नहीं ले रहा है। शराब के चलते कई घर बरबाद हो गए हैं। युवा और बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं। शाम होते ही गांवों में अशांति का माहौल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले को अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि वह अवैध कारोबार करना बंद कर दें। अन्यथा उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। भविष्य में यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो क्षेत्र में जगह-जगह उसके पोस्टर चस्पा कर दिए जाएंगे। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

इन गांवों के लोग हुए शामिल
नौला, मटीला, रैखलधार, स्याही देवी, शीतलाखेत, चंपा, सल्ला, कफलकोट, देवलीखान, बडगलरौतेला, खड़किया, स्याहीदेवी, सल्ला रौतेला, सड़का, बेड़गांव, धामस, खूंट, मटीला, मटीलाधूरा, खरकिया, डोलपोखरा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में यह लोग हुए शामिल
एकता संगठन के अध्यक्ष मुकेश रौतेला, उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, उप सचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट, ग्राम एकता महिला संगठन अध्यक्ष दीपा जीना, हेमा बिष्ट, कामाक्षी बिष्ट, कमला बिष्ट, अंजली ग्वाल, भावना ग्वाल, मीना बनौला, जया गोस्वामी, अनीता ग्वाल, निकिता आर्या, चंद्रा देवी, अनीता बिष्ट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed