फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   RTE applicable to every child upto the age of 18

18 वर्ष तक के हर बच्चे के लिए लागू हो आरटीई 

Sun, 03 Feb 2019 11:38 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sun, 03 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
RTE applicable to every child upto the age of 18
अल्मो़ड़़ा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड आरटीई फोरम द्वारा आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम  में वक्ताओं ने कहा कि सरकार 18 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा का अधिकार कानून लागू करे। देश की सकल घरेलू आय का 10 फीसदी शिक्षा पर खर्च होना चाहिए। देश में रिक्त शिक्षकों के नौ लाख पद भरे जाएं।  
विज्ञापन


भगवती पैलेस में हुए कार्यक्रम में  पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण की प्रक्रिया को समाप्त किया जाना चाहिए। सार्वजनिक शिक्षा को बढ़ावा मिले। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा के बुनियादी सवालों को एकजुटता के साथ उठाने की जरूरत है। जूहा शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, चमोली जिलाध्यक्ष मनोज साह ने आरोप लगाया कि सरकार जूनियर हाईस्कूलों में लगातार शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। 
विज्ञापन


अधिवक्ता पीसी तिवारी ने कहा कि शिक्षक को कर्मचारी की मानसिकता से निकलकर शिक्षा के बुनियादी सवालों को उठाना होगा। फोरम के संयोजक रघु तिवारी ने भी विचार रखे। संचालन नीरज पंत ने किया। फोरम की नीलिमा भट्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जोशी, ब्लाक मंत्री दाता राम भट्ट, नई टिहरी के दाता राम भट्ट, जूहा गैरसैंण अध्यक्ष दिगंबर गैड़ा, पुष्कर सिंह, कल्याण मनकोटी, केवल प्रसाद, दीक्षा अधिकारी, कविता गैड़ा, प्रियंका लोहनी, हेम जोशी, गोविंद महरा, शशि शेखर, रेनू नेगी, साहिबा आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed