{"_id":"62a2369b3e50e0237f113efb","slug":"royal-striker-wins-the-match-almora-news-hld4653865181","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर ने जीता
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भट्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंडर-14, 16, 19 अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर-16 ने जीता।
मैच रॉयल स्ट्राइकर16 और विवेकानंद 16 के बीच खेला गया। विवेकानंद 16 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। जवाब में रॉयल स्ट्राइकर16 ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम किया। रॉयल के चेतन ने 70, लकी रावत ने 22 रन की पारी खेलते हुए टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई।
मैच से पूर्व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में एआईसी, भट्ट एकेडमी, जीआईसी, आर्मी स्कूल, विवेकानंद, ग्रीन फील्ड, स्टेडियम आदि की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वहां पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, किसान संगठन जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, पूर्व सभासद किशन लाल, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व कॉलेज क्रिकेट कप्तान रोबिन भंडारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव वैभव पांडे आदि मौजूद थे।