{"_id":"6536bb9d956ed6446b00ddf6","slug":"route-diversion-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-4280-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: माल रोड पर प्रतिबंधित रहेगी चारपहिया वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: माल रोड पर प्रतिबंधित रहेगी चारपहिया वाहनों की आवाजाही
Mon, 23 Oct 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दशहरा पर्व पर मंगलवार को माल रोड पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पिथौरागढ़ और बागेश्वर को जाने वाले वाहन धारानौला होते हुए आवाजाही करेंगे।
दशहरा पर्व को लेकर नगर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि मंगलवार को एलआरसाह रोड पर दोपहर दो बजे से चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लक्ष्मेश्वर तिराहा से शिखर तिराहे की तरफ पुतला दहन समाप्ति तक सभी चारपहिया वाहन आवाजाही नहीं कर सकेंगे। करबला तिराहे से नगर में दोपहर दो बजे से पुतला दहन तक चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। पिथौरागढ़, बागेश्वर के लिए करबला तिराहे से धारानौला होते हुए वाहनों का संचालन होगा। कोसी, रानीखेत, कौसानी, गरुड़ के लिए सभी चौपहिया वाहन बेस तिराहे से लोअर माल रोड होते हुए आवाजाही करेंगे। उन्होंने सभी लोगों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की। संवाद
भतरौंजखान में दशहरा पर्व, वाल्मीकि जयंती के लिए हुई बैठक
भतरौंजखान। दशहरा पर्व और वाल्मीकि जयंती को लेकर थानाध्यक्ष मोहन जोशी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि यदि किसी ने हुड़दंग मचाते हुए शांति व्यवस्था में खलल डाला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एसआई गंगा राम गोला सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।