{"_id":"588240614f1c1bd810efe416","slug":"rohit-shekhar-who-is-not-party-to-the-election-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शेखर नहीं लड़ रहे भाजपा से चुनाव : भट्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित शेखर नहीं लड़ रहे भाजपा से चुनाव : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर हर दल के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं और उत्तराखंड समेत पूरे देश में भाजपा मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर भाजपा से कहीं से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। श्री भट्ट यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी जल्द दूर कर ली जाएगी। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सीट से दावेदार नाराज चल रहे कैलाश शर्मा का अच्छा वजूद है। वह पार्टी के पुराने हैं। जनता में उनकी अच्छी पकड़ है। रानीखेत सीट पर प्रमोद नैनवाल की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वह भी पार्टी में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का सच्चा कार्यकर्ता मानेगा। भरोसा दिलाया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की पूरी कोशिश पार्टी कर रही है। अनुशासन तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व सीएम तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को भाजपा से टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शेखर तिवारी भाजपा से कहीं से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी नेता तीरथ सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत कहीं नहीं जा रहे हैं। वह पार्टी के विचार परिवार के आधार के स्तंभ हैं।
विज्ञापन