{"_id":"5cc4a10ebdec22075249424e","slug":"rock-paintings-made-of-ancient-eras-will-ditroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नष्ट हो रहे प्राचीन काल के बने शैल चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नष्ट हो रहे प्राचीन काल के बने शैल चित्र
Sun, 28 Apr 2019 12:05 AM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
लखुडियार गुफा में जाने का रास्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा से करीब 15 किमी दूर पेटशाल के निकट लखुडियार में प्रागैतिहासिक युग के मानव द्वारा बनाए गए दुर्लभ शैल चित्र बर्बाद होने की कगार पर हैं। जिस गुफा में यह शैल चित्र बने हैं वह पूरी तरह से खुली है और बरसात का पानी रिसकर अंदर पहुंचता है जिससे शैल चित्र खराब होने लगे हैं। यदि शैल चित्रों को संरक्षित नहीं किया गया तो मानव इतिहास से जुड़ी यह अनूठी कृति कहीं कहानी बनकर न रह जाए। पुरातत्व विभाग ने इस गुफा के संरक्षण की योजना बनाकर भारत सरकार को भेजी है लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रागैतिहासिक काल में जब मानव गुफाओं में निवास करता था तब के मानव द्वारा बनाए गए शैल चित्र दुनिया में कई स्थानों पर पाए जाते हैं। लखुडियार की गुफा में बने शैल चित्र भी काफी दुर्लभ माने जाते हैं। अब तक देश-विदेश के कई विद्वान इस पर शोध कर चुके हैं। पुरातत्व विभाग ने इस महत्वपूर्ण धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए आज तक ठीक व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
गुफा पूरी तरह से खुली है और बरसात में बारिश रिसकर भीतर तक पहुंचता है जिससे धीरे-धीरे शैल चित्रों को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ शैल चित्र खराब भी हो चुके हैें और उनका रंग बदलने लगा है। इस गुफा के बाहर एक स्थान पर गेट बना हुआ है जिस पर शाम को ताला लगा दिया जाता है लेकिन बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण लोग आसानी से गुफा तक पहुंच जाते हैं। कुछ लोग गुफा के ऊपर बैठकर पिकनिक भी मनाते हैं और यहां तमाम तरह के कूड़ा आदि भी बिखरा रहता है।
विज्ञापन