फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways Employees Union strike, employees demonstrated

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Union strike, employees demonstrated
रोडवेज वर्कशॉप अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेजाबी करते कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन अल्मोड़ा शाखा से जुड़े कर्मचारी शनिवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने रोडवेज वर्कशॉप में धरना देकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर 23 अगस्त को विधानसभा कूच का एलान किया। इसके बाद भी मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी चालक परिचालक, बाह्य स्रोत कर्मचारियों और कार्यशाला तकनीकी कर्मचारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष नियमित किया जाए। परिवहन निगम में कार्यरत रहे मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड परिवहन निगम से रिटायर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, नकदीकरण का भुगतान 2015 से नहीं हुआ है। उन्होंने ग्रेज्यूटी का जल्द भुगतान करने, मृत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर नगदीकरण का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो संगठन 23 अगस्त को हरिद्वार रोड देहरादून स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम कार्यशाला से विशाल रैली के रूप में विधानसभा कूच करेंगे। धरना और प्रदर्शन करने वालों में अल्मोड़ा शाखा अध्यक्ष बलजीत सिंह, शाखा मंत्री अंबिका प्रसाद सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी, गणेश चंद्र जोशी, सुंदर कोरंगा, पूरन नेगी, सुरेश चंद्र गुरुरानी, मनोज जोशी, नंदन सिंह नेगी, कमलेश पाटनी, महेंद्र पाल, गोपाल सिंह, गोविंद राम, नगेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, आनंद लटवाल, रविंद्र भंडारी, दीपक सिंह परिहार, प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की 10 बसों के चक्के थमे रहे, यात्री रहे परेशान
अल्मोड़ा। चालकों की कमी और उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कार्य बहिष्कार से रोडवेज के संचालन पर असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-देहरादून, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-दिल्ली प्रातकालीन, अल्मोड़ा-हरिद्वार प्रातकालीन, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-चंडीगढ़, अल्मोड़ा-लखनऊ, अटपेसिया-दिल्ली, अल्मोड़ा- गुरुग्राम सेवाओं का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। इधर रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि कार्य बहिष्कार से सेवाओं का संचालन पर असर पड़ा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों और बहनों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed