{"_id":"5fbb9ff68ebc3e9b9e6c745b","slug":"roadways-employees-not-getting-salary-almora-news-hld4048630103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों को चार माह से वेतन के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों को चार माह से वेतन के लाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारियों को चार माह से वेतन के लाले पड़े हैं। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने बताया कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर का वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ने लगी है। कर्मचारी बैंक ऋण की किश्त, एलआईसी की किश्त, मकान के लोन की किश्त, बच्चों की फीस आदि नहीं भर पा रहे हैं। समय पर किश्त जमा नहीं होने से ब्याज बढ़ रहा है।
बगैर वेतन के घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। कई कर्मचारियों को घर का खर्चा चलाने के लिए लोगों से उधार तक लेना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के शिकायत कई बार प्रबंधन से की इसके बावजूद अब तक कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं इसके बाद भी निगम प्रबंधन उनकी उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन का भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। वेतन का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया को कर्मचारी आंदोलन की रणनीति तय करने पर विचार करेंगे।