फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roadways bus school pass fare girl students

Almora News: निशुल्क यात्रा का पास जारी, वसूला जा रहा किराया

Wed, 31 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 31 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
roadways bus school pass fare girl students
अल्मोड़ा माल रोड स्थित स्टेशन में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
अल्मोड़ा। रोडवेज बस में छात्राओं को स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में आवाजाही के लिए सरकार की ओर से पास जारी किए हैं। बावजूद इसके परिवहन निगम छात्राओं के पास को अमान्य बताकर उनसे किराया वसूल रहे हैं जिससे जिले की 500 से अधिक छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन


छात्राओं को घर से 80 किमी दूर स्थित स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थाओं तक आवाजाही के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। अल्मोड़ा में इसके लिए करीब 500 छात्राओं को वर्जन-4 पास परिवहन निगम के निदेशालय की तरफ से जारी किए हैं लेकिन खुद निगम इन पास को अमान्य बताते हुए बस में छात्राओं से किराया वसूल रहा है।
विज्ञापन


परिचालकों ने बताया कि छात्राओं के पास में अंकित जानकारी को ई-टिकिटिंग मशीन अमान्य बता रही है। ऐसे में उनके सामने छात्राओं से किराया लेना मजबूरी है। इन हालातों में छात्राओं को आवाजाही के लिए किराया देना पड़ रहा है और उनके लिए संचालित योजना दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई रूटों पर बस नहीं, टैक्सी में किराया देकर संस्थान पहुंच रही छात्राएं
अल्मोड़ा। जिले के कई ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बस का संचालन ही नहीं होता है। ऐसे में छात्राओं को टैक्सी में किराया देकर शिक्षण संस्थान पहुंचना पड़ रहा है। जिन रूटों पर बस का संचालन हो रहा है उनमें भी पास को अमान्य बताया जा रहा है। ऐसे में छात्राएं परेशान हैं। संवाद


साफ्टवेयर को वर्जन-4 में अपग्रेड कर दिया गया है। छात्राओं को अब इस तरह की दिक्कत नहीं होगी। जब तक यह व्यवस्था पटरी पर नहीं आती तब तक परिचालकों को छात्राओं के कॉलेज की आईडी की जानकारी के आधार पर निशुल्क यात्रा की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। -राजेंद्र प्रसाद, एआरएम, परिवहन निगम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed