फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roads still closed

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच समेत सात मोटरमार्ग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
roads still closed
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को चौथे दिन भी नहीं खुल सका। बारिश रुकने के बाद भी हाइवे समेत अन्य छह ग्रामीण और आंतरिक मोटरमार्ग पूरी तरह बंद हैं। हालांकि पूरा दिन जेसीबी मोटरमार्ग से मलबा हटाने में जुटी रही। हाइवे के सुचारु न होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंतरिक और ग्रामीण मोटरमार्ग बंद रहने से भी आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों लगातार बारिश से कई स्थानों में नुकसान हुआ। मलबा आने से कई मोटरमार्ग बंद हो गए तो कई आंतरिक और पैदल मार्ग भी ध्वस्त हुए हैं। चार दिन पूर्व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकड़ाऊ के पास मलबा आ गया था, जिससे हाइवे पूरी तरह बंद हो गया। चार दिन बाद भी हाइवे पर यातायात शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी विभाग की ओर से यातायात सुचारु किए जाने को लेकर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन भारी मात्रा में आए मलबे से दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंगलवार देर शाम तक मोटरमार्ग संचालित होने की उम्मीद जताई गई थी। इसके अलावा जिले के छह आंतरिक और ग्रामीण मोटरमार्ग भी मलबा आने और सड़क धंसने की वजह से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed