{"_id":"5831e2884f1c1bbc06b39be1","slug":"roads-in-th-area-have-remained-miserable-cilianaula","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयनीय बनी है चिलियानौला क्षेत्र की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयनीय बनी है चिलियानौला क्षेत्र की सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
दयनीय बनी है चिलियानौला क्षेत्र की सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोषित नगरपालिका चिलियानौला क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद दयनीय हो चली है। कस्बे की मुख्य बाजार सहित जालली-मासी मोटर मार्ग में जगह जगह बने गड्ढे किसी भी वक्त दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। यहां कई विभागों के कार्यालय है, लेकिन सड़क में चौड़े गड्ढों को आज तक नहीं पाटा गया है। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिसके चलते कई दुपहिया वाहन चालक सड़क पर रपटकर चोटिल हो चुके हैं।
मालूम हो कि चिलियानौला में विश्व प्रख्यात हैड़ाखान मंदिर, जीडी बिड़ला स्कूल, डिग्री कालेज सहित कई विभागों के कार्यालय है। राज्य सरकार ने एक साल पहले चिलियानौला को नगरपालिका भी घोषित कर दिया है। हैड़ाखान मंदिर में साल भर देशी विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसके बावजूद कस्बे की सड़कों की हालत नहीं सुधर पर रही है।
पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे रपटने का खतरा बना हुआ है। हालांकि अभी तक कई दुपहिया वाहन चालक इसमें रपटकर चोटिल तक हो चुके हैं। मुख्य सड़क से लगी जालली-मासी मोटर मार्ग भी वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन
सड़क में कई स्थानों पर एक फीट के गड्ढे बने हुए हैं। रात में वाहन चालक कई बार गिर जाते हैं। इसके बावजूद विभागों द्वारा बदहाल सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने विभाग से तत्काल सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है।