फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road disruption affects mountain business

Almora News: रास्ता बाधित होने से पहाड़ के कारोबार पर असर

Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Road disruption affects mountain business
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में दोनों ओर लग रहे लंबे जाम का असर अब पहाड़ के कारोबार पर भी पड़ने लगा है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही बाधित होने से व्यापारियों को समय पर सामान नहीं मिल पा रहा है। खासकर कच्चे खाद्य पदार्थों की सप्लाई प्रभावित होने से व्यापारियों को माल खराब होने का डर सता रहा है। इससे उनके कारोबार पर भी सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण हल्द्वानी से अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के लिए माल लेकर निकलने वाले ट्रकों को कैंची क्षेत्र पार करने में 20 से 22 घंटे तक का समय लग रहा है। इससे रोजमर्रा की जरूरत के सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सब्जी, फल और अन्य जल्द खराब होने वाली खाद्य सामग्री लेकर आने वाले व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार सामान्य दिनों में हल्द्वानी से अल्मोड़ा का सफर करीब तीन से चार घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन जाम के कारण यही सफर 11 से 12 घंटे या उससे अधिक समय में पूरा हो रहा है। इसका असर माल की लागत, समय पर आपूर्ति और बिक्री पर पड़ रहा है। कैंची में जाम का प्रभाव केवल अल्मोड़ा तक सीमित नहीं है। पिथौरागढ़, रानीखेत, बागेश्वर और धारचूला की ओर जाने वाले यात्री और ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी परेशान हैं। स्थानीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन से कैंची बाईपास को जल्द सुचारू करने और प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन

--
कोट
हाईवे पर कैंची क्षेत्र के पास लगातार जाम लगने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सामान दो-तीन दिन की देरी से पहुंच रहा है जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। समय पर सामान नहीं पहुंचने के कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और दुकानदारी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए जल्द उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील साह, अध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा

कैंची इलाके में जाम के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसायी परेशान हो गए हैं। गाड़ियां घंटों तक जाम में फंस रही हैं जिससे पैकेट बंद कई खाने की वस्तुएं पहुंचने से पहले ही खराब हो जा रही हैं, जिन्हें फेंकना पड़ता है और नुकसान हो रहा है। प्रशासन को यातायात सुचारू करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि कारोबार प्रभावित न हो।

- हरीश चंद्र जोशी, ट्रांसपोर्ट यूनियन उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed