{"_id":"6a5e5a59eee6bd6989059213","slug":"road-cutting-without-permission-in-basan-village-jcb-seized-almora-news-c-232-1-alm1019-146321-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बसाण गांव में बिना अनुमति सड़क कटान, जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बसाण गांव में बिना अनुमति सड़क कटान, जेसीबी सीज
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। दन्या क्षेत्र के बसाण गांव में बिना अनुमति करीब 500 मीटर सड़क कटान का मामला सामने आया है। इस दौरान 50 से अधिक हरे पेड़ भी काट दिए गए। सूचना मिलने पर प्रशासन, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में बिना आवश्यक प्रशासनिक और विभागीय अनुमति के सड़क कटान किए जाने की बात सामने आई। टीम सड़क निर्माण से हुए नुकसान और प्रभावित वन संपदा का आकलन कर रही है।
जागेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन टम्टा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वन पंचायत के सचिव की ओर से सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सड़क कटान के दौरान जिन पेड़ों को नुकसान पहुंचा है, उनका निर्धारित हर्जाना नियमानुसार वन पंचायत कोष में जमा कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।भनोली की तहसीलदार ज्योति नपच्याल ने बताया कि मामला जांच के अधीन है। मौके पर मिली जेसीबी को प्रशासन ने सीज कर दिया है। जेसीबी स्वामी की पहचान के लिए जिला खनन अधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।