फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Construction Starts

लमूचूला गनीगांव मोटर का निर्माण कार्य शुभारंभ विधायक दास ने भूमि पूजन कर किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Road Construction Starts
लमचूला गनीगांव मोटर मार्ग का रिबन काटकर निर्माण कार्य शुरु कराते विधायक दास - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। बहुप्रतीक्षित लमचूला गनीगांव तीन किमी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास ने भूमि पूजन और रिबन काटकर किया। दास ने कहा कि मोटर मार्ग के बनने के बाद जहां ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिलेगी वहीं प्रसिद्ध पाडुंस्थल के पर्यटन विकास को बल मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य योजना अंतर्गत स्वीकृत 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लमूचला- गनीगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की इस मोटर मार्ग के निर्माण की मांग वर्षों पुरानी थी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जेसी आर्या ने कहा कि मोटर मार्ग बनने के बाद लमचूला से लोग कम समय में गनीगांव पहुंचेंगे। आज तक उन्हें जखेड़ा डाकघट होते गनीगांव आना पड़ता था। समारोह में सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, डीके जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, मंगल राणा, मदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया, हरीश चंद्र, पदम राम, चंपा आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed