{"_id":"64c69c8ad172c21aaa02e1c6","slug":"road-being-built-asphalt-crumbling-almora-news-c-232-1-alm1001-1214-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आगे से बन रही सड़क, पीछे से बारिश से उखड़ रहा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आगे से बन रही सड़क, पीछे से बारिश से उखड़ रहा डामर
Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
सल्ट में हिनौला-ड्योना सड़क पर इस तरह उखड़ रहा डामर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के आठ से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए बनी हिनौला-ड्योना सड़क सरकारी मशीनरी की लापरवाही की पोल खोल रही है। पांच साल तक जिम्मेदार विभाग ने बदहाल सड़क की सुध नहीं ली। अब बांड पूरा होने की तारीख नजदीक आई तो बारिश के बीच डामरीकरण कर खानापूर्ति की जा रही है। हालात यह हैं कि बारिश में आगे डामर किया जा रहा है जो पीछे से उखड़ रहा है, जिस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
सल्ट विकासखंड के काने, खलपाटी, भिन्ने, रिक्वांसी, गिंगड़े, ड्योना, सिसवाड़ी सहित आसपास के आठ गांवों को जोड़ने के लिए पांच साल पूर्व हिनौला-ड्योना सड़क बनाई गई थी। लेकिन डामर उखड़ने से यह गड्ढों में तब्दील हो गई। लगातार क्षेत्र के लोग इस पर दोबारा डामरीकरण की मांग करते रहे, जिनकी किसी ने नहीं सुनी।
इसी बीच संबंधित ठेकेदार का पांच साल का बांड 31 जुलाई यानि आज पूरा होना है। इन पांच सालों में कार्यदायी संस्था ने सड़क की सुध नहीं ली। लेकिन बांड पूरा होने की तारीख याद आते ही अपनी नाक बचाने के लिए कार्यदायी संस्था बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण कराने में जुटी है, जिस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इससे साफ है कि सड़क सुधारीकरण के नाम पर बारिश में डामरीकरण कर महज औपचारिकता निभाते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिया के निर्माण में सड़क क्षतिग्रस्त करने का आरोप
मौलेखाल। मामला खुलने के बाद पीएमजीएसवाई अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए पुलिया निर्माण के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा रही है। विभागीय अधिकारियों का आरोप है कि स्यूसाड़ी के पास पुलिया का निर्माण किया गया है, जिसके लिए इस सड़क से भारी वाहन और मशीनरी ले जाई गई। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे ठीक किया जा रहा है।
बांड पूरा होने से पहले औपचारिकता पूरी करना जरूरी
मौलेखाल। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के मुताबिक संबंधित ठेकेदार का दो साल से कुछ भुगतान नहीं किया गया है। विभाग भुगतान के लिए बांड पूरा होने का इंतजार किया। अब बांड की तारीख नजदीक आई तो उसकी नजर बदहाल सड़क पर पड़ी। आनन-फानन में बारिश के बीच ही डामरीकरण शुरू कर दिया गया। पूर्व में बारिश में हो रही डामरीकरण के कार्य को क्षेत्र के लोगों ने रोका भी था। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बांड पूरा होने से पूर्व भुगतान के लिए औपचारिकता पूरी करने के लिए बारिश में ही डामरीकरण किया जा रहा है।
कोट
संबंधित ठेकेदार का बांड पूरा हो रहा है। सड़क सुधारीकरण के लिए उसका कुछ भुगतान रोका गया था। हल्की बारिश में डामरीकरण किया जा सकता है। बांड पूरा होने से पहले ठेकेदार को सड़क सुधारीकरण करना होता है। पुलिया निर्माण के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित को नोटिस भी जारी किया है। - विजय रावत, जेई, पीएमजीएसवाई, सल्ट।