{"_id":"60a946388ebc3ea39d188e0f","slug":"road-band-almora-almora-news-hld4251915166","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिलने से राहत, चार मार्ग सुचारू लेकिन अब भी एक आंतरिक ग्रामीण मोटरमार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिलने से राहत, चार मार्ग सुचारू लेकिन अब भी एक आंतरिक ग्रामीण मोटरमार्ग बंद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शनिवार सुबह से साफ आसमान के बीच धूप खिली रही। पूरा दिन चटक धूप खिलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
फिलहाल बीते दिन हुई बारिश के बीच बंद पड़े पांच में से चार आंतरिक ग्रामीण मोटर मार्ग खुल गए। हालांकि एक मार्ग अब भी बंद है, जिसके देर शाम तक खुलने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार रात तक तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश से जिले भर में भारी नुकसान हुआ। कई मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हुए तो कई स्थानों पर मलबा आने से दिक्कत हुई।
वहीं कई भवन भी क्षतिग्रस्त हुए। शुक्रवार शाम खटक्वाल-ढुंगरा, आरटी-हनुमान मंदिर, चौसाला-चिल, दिहाड़ी-मेलगांव, ज्यौनातल-बुधाण-सिमलखेत मोटरमार्ग में मलबा आने से तो कहीं अन्य कारणों से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
देर रात चार मोटरमार्ग सुचारु किए गए, लेकिन ज्यौनातल-बुधान-सिमलखेत मोटर मार्ग शनिवार को भी बंद रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मार्ग में कार्य चल रहा है। देर शाम मार्ग खुलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने सभी सड़कों से मलबा हटाने की मांग की है।