{"_id":"6095878b8ebc3ee1c14e8d44","slug":"road-accident-in-garur-garud-news-hld4237029136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ के पिंगलों में अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चालक और उसका भाई घायल हो गए।
गरुड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के ज्वाड़ा इस्टेट में अल्टो कार शुक्रवार शाम गहरी खाई में गिर गई। हादसे में राम नाथ (45) निवासी भकूनधार पिंगलों एवं माधिराम (48) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वाहन चालक मनोज सिंह और उसका भाई प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन में यही चार लोग सवार थे। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अल्टो कार यूके 02 टीए 1578 गरुड़ से ज्वाड़ा स्टेट की ओर जा रही थी और संतुलन बिगड़ने के चलते खाई में गिर गई।
थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।