फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ritk won the title of Mr Kumaun andprakriti, Miss Kumaun

रितिक ने मिस्टर कुमाऊं और प्रकृति ने मिस कुमाऊं का  खिताब जीता

Mon, 13 May 2019 11:20 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 13 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
ritk won the title of Mr Kumaun andprakriti, Miss Kumaun
अल्मोड़ा में मिस्टर और मिस कुमाऊं प्रतियोगिता के विजेता, रनरअप और अन्य। - फोटो : amar ujala

बज इवेंट संस्था द्वारा आयोजित मिस्टर और मिस कुमाऊं प्रतियोगिता 2019 में रितिक राज ने मिस्टर कुमाऊं और प्रकृति लटवाल ने मिस कुमाऊं का खिताब जीता। दोनों ही अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


देर रात तक शिखर होटल में आयोजित कार्यक्रम में रैंप पर प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के रितिक राज ने मिस्टर कुमाऊं, रुद्रपुर के रवींद्र सिंह फर्स्ट रनर अप, अल्मोड़ा के विकास नायक द्वितीय रनर अप रहे। लोधिया (अल्मोड़ा)  निवासी प्रकृति लटवाल ने मिस कुमाऊं के खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि अल्मोड़ा की ही महिमा बोहरा फर्स्ट रनर अप, रुद्रपुर मॉडल कालोनी निवासी हरशिल उप्रेती सेकेंड रनर अप रहीं। निर्णायक मंडल में हिमालयन बज के निदेशक गौरव सिंह, दिल्ली के मॉडल मनोज तिवारी शामिल थे। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बज इवेंट के उदय महरा ने कहा कि पहाड़ के हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी का आभार जताया। संचालन दिव्या जोशी और हरीश दत्त भट्ट ने किया। इस अवसर पर पूर्व  विधायक मनोज तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार, ब्रह्मानंद डालाकोटी, गोपाल मेहता, दीपक मेहता, जगदीश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र सूरी, धनंजय साह, शिवराज बनौला, अंकुर, कमलेश जोशी, हर्षित वर्मा, रक्षित गुणवंत, चंद्रशेखर जोशी, रोशनी बिष्ट, देवाशीष बिष्ट, शुभम् कुमार, असमी अली, विशाल चंदेल, सावन चौहान आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed