फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Riskn Valley villagers continue relay hunger strike on the 13th day

रिस्कन घाटी के ग्रामीणों का 13वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

Sat, 04 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (द्वाराहाट) अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (द्वाराहाट) अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Riskn Valley villagers continue relay hunger strike on the 13th day

विज्ञापन

रिस्कन घाटी द्वाराहाट की समस्याओं को लेकर सुनाड़ी में क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। आंदोलन में महिलाएं भी शामिल हो रही है। क्रमिक अनशन पर चंद्रशेखर बुधानी और गोपाल बिष्ट बैठे।

आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड में देकर सरकार अपने लोगों को मालामाल कर रही है। मगर पीपीपी मोड को स्वीकार नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि 13 दिन के बाद भी सरकार का कोई भी नुमाइंदा आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि समस्याएं हल होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। धरने पर लक्ष्मी देवी, भगवती देवी, हेमा बुधानी, चंपा देवी, मोहन देवी, दीपा अधिकारी, ममता बिष्ट, बबिता बिष्ट, चंपा अधिकारी, मुन्नी रावत, शांति रावत, हीरा देवी, भगवती देवी बैठी।
विज्ञापन


धरने के दौरान हुई सभा का संचालन नवीन कांडपाल ने किया। सभा को हरीश जलाल, हरीश तिवारी, भगवती तिवारी, दर्शन सिंह, दान सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश पुजारी, हरिदत्त फुलारा, जगत सिंह, गोपाल सिंह, उमेद राम, घनानंद कांडपाल, जीवन सिंह, मोहन कांडपाल, माधव नंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed