फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Risk of accident increases due to dumping of construction material on the highway

Almora News: हाईवे पर निर्माण सामग्री डालने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

Sat, 24 Feb 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Risk of accident increases due to dumping of construction material on the highway
सोमेश्वर में अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर डाली गई निर्माण सामग्री। संवाद
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अल्मोड़ा-कौसानी एसएच पर निर्माण सामग्री डालने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इन दिनों हाईवे से लगे सोमेश्वर उप जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री बेखौफ सड़क पर डाली जा रही है। निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को भी हाईवे पर डंप किया जा रहा है। ऐसे में मलबे और सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री से वाहन रपट रहे हैं। वहीं निर्माण सामग्री के चलते हाईवे पर आए दिन जाम लग रहा है, इससे यात्रियों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हैं। अर्जुन राठ के ग्राम प्रधान सुरेश बोरा ने कहा कि कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कहा कि इस स्थान पर विद्यार्थियों के साथ ही स्थानीय महिलाएं खेतों को आवाजाही करती हैं। मलबा और निर्माण सामग्री बिखरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोनिवि के एई डीपी वर्मा ने कहा कि संबंधित को सड़क की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed