फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rising water level of saryu

रातभर बरसते रहे मेघ, स्याल्दे में तीन स्कूलों की टपकने लगी छत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
rising water level of saryu
भैंसियाछाना ब्लाक के पास बहने वाली सरयू नदी का बढ़ा हुआ जल स्तर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोमवार रात से रिमझिम बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। वहीं दिन के समय बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 7.8 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण जिले में बंद हुए चार ग्रामीण मोटर मार्ग में से दो मार्गों को खोल दिया गया है। बारिश के कारण स्याल्दे में तीन स्कूलों के छत टपकने की शिकायत मिली है। भैंसियाछाना विकासखंड के सेराघाट में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण द्वाराहाट में बाड़ीकोटी-खुलड़ी मोटर मार्ग बंद हो गया है। जबकि जाल-लखनाड़ी और पपरसली-बल्टा मोटर मार्ग सुबह कुछ देर बंद हुए थे जिन्हें बाद में खोल दिया गया। आपदा कंट्रोल रूम में स्याल्दे में प्राथमिक विद्यालय भाबर-मुनानी, सिरमौली और घुघुती की छत टपकने की सूचना दर्ज हुई है।
विज्ञापन

भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से सरयू नदी और जैगन नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। जिससे नदी किनारे बसे गांव नाली आदि के ग्रामीणों में नदी का जल स्तर बढ़ने से चिंताएं बढ़ गई हैं। जैगन नदी का जल स्तर बढ़ने से सेराघाट-नैनी मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। मालूम हो जैगन नदी में अब तक पुल नहीं बना है और आर-पार जाने वाले वाहन नदी से होकर गुजरते हैं जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अल्म़ोडा के अलावा द्वाराहाट में 17, चौखुटिया में 22, सोमेश्वर में एक, भिकियासैंण में 10, सल्ट में चार, मासी में 5.5, जागेश्वर में 11.5 और जैंती में 12 एमएम बारिश हो चुकी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि जिले की सभी सड़कें, राजमार्ग आदि सुरक्षित हैं सिर्फ दो तीन ग्रामीण मोटर मार्ग के बंद होने की सूचना मिली थी जिनमें से दो मोटर मार्ग खुल गए हैं। जबकि अन्य दो मोटर मार्ग खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed