फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Review of formation of booth committees in congress meeting

कांग्रेस की बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Review of formation of booth committees in congress meeting
नवनियुक्त कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट का अल्मोड़ा में स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता नए लोगों को पार्टी से जोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर सल्ट विधानसभा उप चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए कार्य करने को कहा। इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पांडे ने सभी ब्लाक अध्यक्षों, प्रभारियों और न्याय पंचायत प्रभारियों से 30 मार्च तक बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर सूची जिला कांग्रेस कमेटी, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी से राज्य ही नहीं पूरे देश की जनता खिन्न है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की कुनीतियों का जनता में पर्दाफाश करें। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सभी कांग्रेस पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, ब्लाक प्रभारी गोपाल चौहान, जिला सचिव दीपांशु पांडे, प्रदीप बिष्ट (अमर), रॉबिन भंडारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed