{"_id":"7e8c6c282d5d36d1c3639bb24edd514d","slug":"retired-teachers-were-revised-grade-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिले पुनरीक्षित ग्रेड-पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिले पुनरीक्षित ग्रेड-पे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षकों की पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुनरीक्षित ग्रेड-पे दिलाने के लिए न्यायालय की शरण ली जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतनमान नहीं मिल पाया है। उनके लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। तय हुआ कि आगामी बैठक 21 फरवरी को पुन: 11 बजे से पालिका सभागार में होगी। जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर बागेश्वर के सेवानिवृत्त शिक्षक बाला दत्त तिवारी और केवलानंद जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानत किया गया।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बची सिंह बिष्ट, नाथू राम पांडे, भगवत बिष्ट, गोविंद बल्लभ जोशी, नंदन बिष्ट, जमन सिंह देवड़ी, देवीदत्त लखचौरा, हरीश चंद्र दुर्गापाल, जनार्दन सनवाल, शीला जोशी, सुशीला चौधरी, माहेश्वरी जोशी, गोपाल सिंह, पदम सिंह, नंदन राम, भगवत बिष्ट, अनी राम आर्या, बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह हर सिंह देवड़ी, रमेश उप्रेती, खीम चंद्र, विद्या गुरुरानी, पूरन सिंह, लाल सिंह अधिकारी, लीला खोलिया, गोविंद बल्लभ जोशी, नंद किशोर, लक्ष्मण सिंह, सरोज जगाती, सुनयना मेहरा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, गुसाई सिंह मेहता, प्रेमानंद शास्त्री, चंद्रा जोशी, मीना पांडे, इंद्र चम्यालंआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन