{"_id":"5f142b388ebc3e63cf370ac2","slug":"restructuring-of-almora-drinking-water-scheme-will-begin-this-week-almora-news-hld3902220108","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह शुरू हो जाएगा बहुप्रतीक्षित अल्मोड़ा पेयजल योजना पुनर्गठन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह शुरू हो जाएगा बहुप्रतीक्षित अल्मोड़ा पेयजल योजना पुनर्गठन का काम
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बहुप्रतीक्षित 17.50 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा पेयजल योजना के पुनर्गठन का कार्य मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने ठेकेदार के साथ बॉंड की कार्रवाई पूरी कर ली है। विभाग ने मंगलवार 21 जुलाई से कार्य शुरू करने को लेकर ठेकेदार को पत्र भी जारी कर दिया है। इस योजना का निर्माण पूरा होने के बाद अल्मोड़ा शहर को 7.5 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा।
आबादी बढ़ने के साथ ही अल्मोड़ा शहर और आसपास के इलाकों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। करीब एक लाख आबादी को हर रोज 16 एमएलडी पानी की आवश्यकता है पर जल संस्थान आठ से नौ एमएलडी पानी की ही आपूर्ति कर पा रहा है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा पेयजल योजना के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। जिसके तहत मटेला से एनटीडी स्थित विक्टर मोहन जलाशय तक 14 इंच की पाइप लाइन बिछाने, मटेला में ट्रीटमेंट प्लांट, ओवर हेड टैंक, पंप हाउस का निर्माण के कार्य किए जाने हैं।
सरकार काफी समय पूर्व ही उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को योजना के निर्माण कार्य के लिए 11.50 करोड़ रुपये भी जारी कर चुकी है। पूर्व में तकनीकी कारणों के चलते निविदा दो बार निरस्त हो गई थी। विभाग ने 15 फरवरी को तीसरी बार पुन: निविदा आमंत्रित की थी। अब विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। पेयजल निगम निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट ने बताया कि ठेकेदार के साथ बॉंड की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। ठेकेदार को 21 जुलाई से योजना का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुनर्गठन पेयजल योजना का कार्य पंद्रह माह में पूरा करने का विभाग का लक्ष्य है।