{"_id":"6054ae0f8ebc3e8d195ac3a0","slug":"respect-public-sentiments-by-removing-almora-from-garsain-almora-news-hld4187510178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा को गैरसैंण से हटाकर जनभावनाओं का सम्मान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा को गैरसैंण से हटाकर जनभावनाओं का सम्मान करें
विज्ञापन
चौघानपाटा में धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को छठे दिन आप के प्रदेेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में धरना दिया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने धरने का समर्थन किया।
बृहस्पतिवार की देर रात राज्य आंदोलनकारी और लोक वाहिनी के दया कृष्ण कांडपाल और शुक्रवार को सीपीआई (एम) के जिला संयोजक दिनेश पांडे ने आप कार्यकर्ताओं का साथ दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अल्मोड़ा को कुमाऊं से हटाने का फैसला लेकर यहां की जनता को छला है। सरकार को शीघ्र ही फैसला वापस लेना होगा। हजारों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड अभियान को भी समर्थन दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे। जब तक फैसला वापस नहीं लिया जाता कार्यकर्ता धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, रजनी पंत, सुनीता पांडे, पूनम त्रिपाठी, राधा नेगी, मुन्नी प्रसाद, योगेंद्र अधिकारी, नुकुल आगरी, भानु पांडे, एड. मनोज उप्रेती, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह आदि थे।