फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resolving responsibility for women dignity by creating a human chain

मानव शृंखला बनाकर नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प

Fri, 08 Mar 2019 11:48 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Fri, 08 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Resolving responsibility for women dignity by creating a human chain
अमर उजाला अपराजिता के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मानव श्रंखला बनाते लोग। - फोटो : amar ujala
 महिला दिवस पर अल्मोड़ा माल रोड में चौघानपाटा से ब्राइट एंड कॉर्नर की तरफ विशाल मानव शृंखला बनाकर नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने का संकल्प लिया गया। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के विभिन्न संगठनों के साथ ही एनसीसी और योग के छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की। 
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 से चौघानपाटा में विभिन्न महिला संगठनों के लोग एकत्र हुए। इसके बाद महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ मानव शृंखला बनाई गई। चौघानपाटा से शुरू हुई शृंखला माल रोड में रीगल सिनेमा के पास तक बनी थी। एसएसजे परिसर की एनसीसी की छात्राओं, योग विभाग के छात्र-छात्राओं, जन शिक्षण संस्थान, अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन, महिला कल्याण संस्था, सर्वदलीय महिला समिति, भाजपा महिला मोर्चा, महिला कांग्रेस आदि संगठनों से जुड़ीं महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मनोज बिष्ट, अमित जोशी, गिरीश धवन, निर्मल रावत, मनोज सनवाल, सुरेश तिवारी,  रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, लता पांडे, लता बोरा, लीला बोरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, किरन पंत, सुनीता पांडे, राधा नेगी, आशा टम्टा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed