फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resolve to conserve forests and wildlife on World Forestry Day

विश्व वानिकी दिवस पर वन और वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Resolve to conserve forests and wildlife on World Forestry Day
विश्व वानिकी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार अयारपानी स्थित रेंज परिसर में रविवार को विश्व वानिकी दिवस के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वन्य जीवों के महत्व के बारे जानकारी देने के साथ वन और वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया गया। सभी ने वनों के संरक्षण का संकल्प लिया। अब एक सप्ताह तक क्षेत्र में वानिकी दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वन्य जीवों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वनाग्नि से होने वाली क्षति के बारे में बताते हुए इससे बचाव के लिए बरते जाने वाली सावधानी को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हर साल 21 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व वानिकी दिवस को इस साल सप्ताह भर मनाया जाएगा। 27 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर वनों के महत्व, पर्यावरण और जैव विविधता की ओर आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शंकर सिंह बिष्ट और वन रक्षक पूनम ने वनाग्नि सुरक्षा पर विचार रखे। सभी मौजूदा लोगों ने वनों को आग से बचाने और वन्य जीवों की सुरक्षा सुरक्षा का संकल्प लिया गया। गोष्ठी का संचालन वन दरोगा जीवन सिंह बोरा ने किया। इस मौके पर मोहन चंद्र भट्ट, दयाकृष्ण लोहनी, गोविंद सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed