फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resistance to the reservation in the promotion begins

पदोन्नति में आरक्षण के लिए संविधान संशोधन का विरोध शुरू

Sat, 08 Jul 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 08 Jul 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Resistance to the reservation in the promotion begins
शिव मंदिर में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में बैठक करते अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संघर्ष मोर्चा के लोग। - फोटो : अमर उजाला

पदोन्नति में आरक्षण को जारी रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन के प्रयासों का सामान्य, अन्य पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक संघर्ष मोर्चा और ऑल इंडिया इक्वलिटी फोरम की संयुक्त बैठक में इस नीति का विरोध किया गया। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण से अन्य वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा। यह व्यवस्था समाज के लिए घातक साबित होगी।

विज्ञापन


यहां शिव मंदिर सभागार में आरक्षण में पदोन्नति को लेकर केंद्र सरकार के नजरिए की भर्त्सना की गई। कहा कि सरकार को इसे असंवैधानिक करार देना चाहिए था, लेकिन सरकार आगामी मानसून सत्र में आरक्षण जारी रखने के लिए 117वें संविधान संशोधन का प्रयास कर रही है।  कहा यदि तुष्टिकरण के लिए सरकार और दलों के लोग पदोन्नति में आरक्षण का विधेयक लाएंगे तो उन नेताओं को आगामी चुनाव में समुचित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने सरकार और विभिन्न समर्थक राजनीतिक दलों से पदोन्नति में आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करने की अपील की।  बैठक में इस नीति के विरोध और मानसून सत्र में दिल्ली कूच का कार्यक्रम भी तय किया गया। बैठक में जगदीश उपाध्याय, कमलेश तिवारी, भुवन तिवारी, प्रताप सिंह नेगी, विनोद बिष्ट, महेश चंद्र जोशी, ख्याली दत्त रिखाड़ी, दीप चंद्र, दीपक बिष्ट, ध्रुव चंद्र सिंह रौतेला, अशोक चंद्र, राजेंद्र सिंह, कमलेश नैनवाल, कमल फुलारा, दीप पंत, तारा दत्त सती, कैलाश सती, भुवन चौधरी, ललित पांडेय, किशोर जोशी, ललित पालीवाल, गणेश पालीवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed