फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remove from VIP road pine tree

वीआईपी सड़क से भी नहीं हटा चीड़ का पेड़

Sun, 12 Apr 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, (कौसानी) बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, (कौसानी) बागेश्वर Updated Sun, 12 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Remove from VIP road pine tree

पर्यटक सीजन शुरू हो गया है, लेकिन सरकारी महकमे इसके लिए जरूरी तैयारी नहीं कर सके हैं। पिछले दिनों हुए हिमपात के दौरान चीड़ का पेड़ राज्य अतिथि गृह को जोड़ने वाली सड़क पर गिर गया था। इस पेड़ समेत झूलते तारों के न कसने से वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन


यहां राज्य अतिथि गृह को जोड़ने वाली दो किमी लंबी सड़क पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस सड़क से राज्य अतिथि आदि वीआईपी गुजरते हैं। दो किमी लंबी इस सड़क पर आम पर्यटक भी घूमने जाते हैं। जिस कारण लोनिवि ने हिमपात से गिरे पेड़ के  एक हिस्से को काटकर सड़क पर यातायात बहाल किया, लेकिन सड़क की चौड़ाई बहुत कम होने के कारण छोटे वाहनों को निकालने में भी कठिनाई हो रही है। इसी दिशा में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित अनाशक्ति आश्रम भी है।
विज्ञापन


 इस आश्रम को जोड़ने वाली सड़क आधा किमी लंबी है। गांधी की विरासत को देखने के लिए बहुत से पर्यटक वहां जाते हैं। हिमपात के कारण वहां बिजली के तार ढीले हो गए, जो इस सड़क के ऊपर झूल रहे हैं। बड़े वाहनों की छतों को छू सकते हैं। अब पर्यटक सीजन करीब है, लेकिन लोनिवि, पावर कारपोरेशन ने इन बाधाओं को दूर नहीं किया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed