{"_id":"5cc0a0b6bdec225ef518b323","slug":"removal-of-appraisal-center-deputy-controller","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक को हटाया
Wed, 24 Apr 2019 11:15 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते अपर निदेशक माध्यमिक डा. मुकुल कुमार सती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. मुकुल कुमार सती ने बुधवार को अल्मोड़ा में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपनियंत्रक अनुपस्थित पाए गए। अपर निदेशक ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उपनियंत्रक को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए और उनके स्थान पर जीआईसी चौरा के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक के उपनियंत्रक बनाया गया है।
विज्ञापन
अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती बुधवार शाम जीआईसी अल्मोड़ा में स्थित मूल्यांकन केंद्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मूल्यांकन केंद्र के निरीक्षण के दौरान उप नियंत्रक और जीआईसी अल्मोड़ा के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा गैरहाजिर पाए गए। इस पर एडी मुकुल सती ने नाराजगी जताते हुए तत्काल निदेशक को सूचना दी और उपनियंत्रक को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रमोद टम्टा के स्थान पर जीआईसी चौरा हवालबाग के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक को उप नियंत्रक बनाने का भी आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि जीआईसी में भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं पाई गई तो स्थायी प्रधानाचार्य की तैनाती होने तक टम्टा के स्थान पर किसी अन्य वरिष्ठ शिक्षक को प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपने पर विचार हो सकता है। इससे पहले एडी माध्यमिक सती ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में स्थित मूल्यांकन केंद्र का भी निरीक्षण किया और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सावधानी पूर्वक करने के निर्देश जारी किए। दोनों स्थानों पर निरीक्षण में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, खंड शिक्षाधिकारी ताड़ीखेत गीतिका जोशी, प्रधानाचार्या नीलम नेगी, सुनील मसीह, नरेश दीक्षित, प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, संजय रौतेला, मनोज चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन