फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remembered the sacrifices of the country's armies on Army Flag Day

सेना झंडा दिवस पर देश की सेनाओं के बलिदान को याद किया

Fri, 07 Dec 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Remembered the sacrifices of the country's armies on Army Flag Day
सेना झंडा दिवस पर अल्मोड़ा में रैली निकालते एनसीसी कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में सेना झंडा दिवस जोश के साथ मनाया गया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने नगर में रैली निकाली। उन्होंने लोगों को झंडे वितरित किए। कलक्ट्रेट में जिला सैनिक कल्याण तथा पुनर्वास सहायक अधिकारी अवकाश प्राप्त आनरेरी सूबेदार मेजर भगवत सिंह ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर देश की सेनाओं के बलिदान और सेवाओं के प्रति राष्ट्र का आभार जताया गया। 
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण तथा पुनर्वास सहायक अधिकारी अवकाश प्राप्त आनरेरी सूबेदार मेजर भगवत सिंह ने एनसीसी कैडेटों को सशस्त्र झंडा दिवस के महत्व की जानकारी दी। एनसीसी कैडेटों ने नगर में रैली निकाली। कैडेटों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर झंडों का वितरण किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए चंदा एकत्रित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना झंडा दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को चंदा दान करना चाहिए। ताकि भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा सेवारत सैनिकों का कल्याण में इसे खर्च किया जा सके। इस मौके पर कैडेटों को पारितोषित वितरित किया गया।  इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र मासीवाल, महिपाल सिंह बिष्ट, मदन सिंह, इंद्र सिंह डांगी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed