फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remembered on the birth anniversary of Munshi Hariprasad Tamta

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती पर किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Remembered on the birth anniversary of Munshi Hariprasad Tamta
अल्मोड़ा में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की मूर्ति पर पुष्पांलि अर्पित करते विभिन्न संगठनों के लोग। (? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/चौखुटिया। प्रसिद्ध समाज सेवक रहे राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को 134 वीं जयंती पर याद किया गया। चौघानपाटा में स्थित उनकी प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्ष पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बोर्ड फंड से हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का पुनर्निर्माण करने की बात कही थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस स्थान का समतलीकरण तक नहीं हुआ है। प्रस्ताव पारित किया गया कि हरि प्रसाद टम्टा जयंती समारोह समिति स्वयं के संसाधनों और जन सहयोग से धर्मशाला का निर्माण करवाएगी। पालिका परिषद से एनओसी प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने धर्मशाला निर्माण के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इधर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिस पर कुछ आपत्तियां लगी हैं। दोबारा प्रस्ताव संशोधित कर शासन को भेजा जा रहा है। वहां दयाशंकर टम्टा, आनंद सिंह बगडवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पूरन रौतेला, आप के प्रभारी अमित जोशी, आंनद बिष्ट, अखिलेश टम्टा, महेश आर्य, बीआर धौनी आदि थे। संचालन पूर्व सभासद सचिन कुमार टम्टा ने किया। चौखुटिया में शिल्पकार परिवार उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हीं के प्रयासों से कुमाऊं के भूमिहीनों को तीस हजार एकड़ कृषि भूमि दी गई। वक्ताओं ने प्राथमिक व प्रौढ़ पाठशालाओं के निर्माण में उनके योगदान को अनुकरणीय बताया।अध्यक्षता किशन राम ने की। वहां जिपंस रमा देवी, कुंदन राम, शशि प्रकाश, सुंदर लाल, चंदन लाल, जय प्रकाश, जगदीश चंद्र, प्रताप राम, राजेंद्र प्रसाद, रामबहादुर, तेगीराम, दयाल राम आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed