फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remember the sacrifice of the martyrs of Khumad

Almora News: खुमाड़ के शहीदों का बलिदान किया याद, दी श्रद्धांजलि

Wed, 06 Sep 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Remember the sacrifice of the martyrs of Khumad
खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सांसद अजय टम्टा और अन्य। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सल्ट के खुमाड़ गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शहीद दिवस पर उन्हें याद किया गया। ग्रामीणों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र के चार स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दी, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सल्ट विकासखंड के खुमाड़ गांव स्थित शहीद स्मारक पर पांच सितंबर 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर देश की आजादी के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीद दो सगे भाइयों खीमानंद, गंगाराम और बहादुर सिंह, चूड़ामणि को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि सांसद टम्टा ने कहा कि देश की आजादी में खुमाड़ के शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन वीर सपूतों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन्हीं शहीदों की बदौलत आज हम आजाद देश की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर शहीद स्मारक समिति खुमाड़ के सदस्य गोपाल दत्त खर्कवाल, दया किशन खर्कवाल, ग्राम प्रधान लीला देवी एसडीएम चंद्रशेखर, प्रभारी तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद, बीडीओ हरीश चंद्र, ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विद्यार्थियों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मौलेखाल। शहीद दिवस समारोह पर जीआईसी खुमाड़ में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने शहीदों की याद में देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने सांसद अजय टम्टा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण हटाने के मामले में सांसद की चुप्पी पर प्रदर्शन किया
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शहीद दिवस समारोह में शामिल होने सल्ट के खुमाड़ पहुंचे भाजपा सांसद अजय टम्टा पर अतिक्रमण हटाने के मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों को लोगों के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है।




मंगलवार को एक तरफ सांसद टम्टा शहीद दिवस पर आयोजित समारोह में व्यस्त थे। वहीं दूसरी तरफ सल्ट विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। समिति के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि सांसद अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने के मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे। जबकि क्षेत्र की जनता के घर और दुकानें टूट रही हैं। कहा कि उन्हें जनता की पैरवी करनी चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र रावत, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, रमेश चंद्र मुहारी आदि मौजूद रहे।

खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सांसद अजय टम्टा और अन्य। संवाद

खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सांसद अजय टम्टा और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed