फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remember Rajiv Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

Sun, 22 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Remember Rajiv Gandhi
याद आए राजीव गांधी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 25वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को  याद किया गया। वहां हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान स्व. राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति लाई। कंप्यूटर शिक्षा, ग्रामीण विकास की अवधारणा को धरातल पर लाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया। उन्होंने मजबूत, कुशल नेतृत्व के जरिए देश में भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के विकास में स्व. गांधी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। अध्यक्षता मनोज सनवाल, संचालन नगर उपाध्यक्ष मंजुल मित्तल ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता केवल सती, गीता मेहरा, प्रकाश पांडे, जिला प्रवक्ता हेम तिवारी, तारा जोशी, ममता तिवारी, दीपा त्रिपाठी ने विचार रखे। इस दौरान नगर महिला अध्यक्ष किरन साह, लता तिवारी, नवाज खान, रजनी टम्टा, भीमा पवार, मदन डांगी, अमन खान, मुकेश नेगी, पंकज कांडपाल, कृष्णा लटवाल, दानिश खान, दीपा त्रिपाठी, लीला जोशी, दीपेश जोशी, तारू तिवारी, पारू उप्रेती, राधा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed