फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Relief to patients from OPD smooth

ओपीडी सुचारु होने से मरीजों को राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Relief to patients from OPD smooth
महिला अस्पताल अल्मोड़ा में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में नियमित ओपीडी संचालित होने से गर्भवती महिलाओं और महिला रोग संबंधित मरीजों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को अस्पताल में तीन डॉक्टरों ने नियमित रूप से ओपीडी देखी। सुबह से ही अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान ओपीडी 90 से अधिक जा पहुंची।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों महिला अस्पताल की दो संविदा डॉक्टरों का अनुबंध समाप्त होने के बाद से अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी बन गई थी। हालांकि एक डॉक्टर बगैर संविदा अनुबंध नवीनीकरण के स्वेच्छा से ड्यूटी पर पहुंच रही है लेकिन इस दौरान डॉक्टर के अवकाश या फिर अन्य ड्यूटी में जाने से कई बार ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं एक ही डॉक्टर के हवाले चल रहीं थी। वहीं डॉक्टरों के अभाव में इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता के साथ सुचारु रखा गया, जिसके चलते बीते दिनों ओपीडी प्रभावित रही। इधर शुक्रवार को महिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों ने ओपीडी संभाली। जिससे गर्भवती महिलाओं, प्रसुताओं और महिला रोग संबंधित मरीजों को सेवाओं का लाभ मिल सका। सुबह से ही पर्ची काउंटर समेत ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ के बीच अस्पताल में ओपीडी 90 के पार जा पहुंची।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में कई दिनों बाद हुए अल्ट्रासाउंड
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में शुक्रवार को कई दिनों बाद अल्ट्रासाउंड हुए। जिला अस्पताल की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट ने अवकाश से लौट शुक्रवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं है। जिला अस्पताल की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में तीन दिन जिला और तीन दिन महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करती हैं। लेकिन एक मार्च से रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड ठप पड़ गए थे। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पांच किमी दूर बेस या फिर निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। इधर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता ने अवकाश से लौटने के बाद शुक्रवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान 40 से अधिक गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed